फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पट्टे से आसरा आवास की सौदेबाजी करते दलाल को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पट्टे से आसरा आवास की सौदेबाजी करते दलाल को दबोचा
विज्ञापन

रामपुर। खुद को डूडा कर्मी बताकर आसरा आवास के फर्जी पट्टे से लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को दबोच लिया गया। आरोपी ने बुधवार को एक व्यक्ति से आसरा आवास के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसके लिए आरोपी ने एक फर्जी पट्टा भी दिया था। गुरुवार को जब आरोपी विकास भवन में शिकायतकर्ता से रुपये लेने पहुंचा तो उसे दबोच लिया गया। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही मामले में डूडा विभाग की ओर से तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर निवासी रिजवान नामक युवक ने बुधवार को पीओ डूडा आदित्य कुमार से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि पहाड़ी गेट निवासी एक युवक खुद को डूडा कर्मी बताते हुए उनके एक रिश्तेदार से आसरा आवास के एवज में 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इसके लिए फर्जीवाड़ा कर रहे आरोपी युवक ने बकायदा एक फर्जी पट्टा भी उसे दिया है। फोटोकॉपी पेपर पर पट्टे की दो प्रति आरोपी युवक ने रिजवान के रिश्तेदार को दीं। इनमें से एक पर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर भी थे जबकि दूसरी बिना हस्ताक्षर की थी। इस पर पीओ डूडा ने पट्टे की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद जब फर्जीवाड़ा कर रहे युवक ने रिजवान से संपर्क किया और 15 हजार रुपये लेकर विकास भवन बुला लिया। जिसकी सूचना रिजवान ने पीओ डूडा को भी दे दी। यहां से फर्जीवाड़ा कर रहे आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले सुपुर्द कर दिया। डूडा कर्मियों की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम मोहम्मद बिलाल पहाड़ी गेट निवासी बताया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें