फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। व्हाट्स एप पर एक युवक को दूसरे युवक से पांच लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देना भारी पड़ गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी शरीफ का आरोप है कि पास का ही रहने वाला शकील काफी समय से व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। बुधवार दोपहर को आरोपी ने फिर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। विरोध करने पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दे डाली। इसको सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों को सारा वाकया बताया। बाद में वह गांव के कुछ लोगों के साथ थाने आ गया। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दें दी। इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद देर रात को उसके घर पर दबिश देकर उसको गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। सिविल लाइंस के एसएसआई सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि युवक से फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें