फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
निरमंड खंड में ब्रो पुलिस थाने के अंतर्गत एक महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली। डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि रविवार रात निरमंड खंड की कुशवा पंचायत के वनथाना गांव की 26 वर्षीय महिला का फंदे से लटका शव मिला। महिला के ससुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि सुनीता के मायके वालों ने शक जताया है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है या इसके लिए उकसाया गया हो, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि महिला की एक चार साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है। विवाहिता की छह साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने आरोप के आधार पर पति को हिरासत में लिया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें