फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ी की धरपकड़ को डीएफओ ने कई आरामशीनों पर मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।अलीनगर के जंगल मे मिली खैर की लकड़ी पकड़े जाने के बाद डीएफओ ने कई आरामशीनों पर अचानक छापा मार कार्रवाई की ।जिससे आरामशीन संचालकों में हड़कंप मच गया।लेकिन किसी भी आरामशीन पर अवैध लकड़ी बरामद नही हो सकी।तीन दिन पूर्व अलीनगर के जंगल मे कोतवाली पुलिस लगभग 25 कुंतल पीपली वन से काटकर तस्करी कर लाई गई खैर की लकड़ी बरामद की थी।बुधवार की रात्रि डीएफओ ए के कश्यप ने वन टीम को साथ लेकर नगर में अवैध लकड़ी की धर पकड़ को अभियान चलाया ओर कई आरामशीनों पर छापा मार कार्रवाई की। अचानक वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से आरामशीन संचालकों में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के दौरान किसी भी आरामशीन पर कोई अवैध लकड़ी नही मिली ।जिसपर टीम खाली हाथ वापस लौट गई।इस दौरान डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी को पीपली वन में कड़ी चौकसी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें