फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने मारापीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। क्षेत्र के गांव मंझराघाट में सोमवार रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने किसान के यहां धावा बोलकर 40 हजार का माल समेट कर ले गए। विरोध करने किसान के बेटा-बेटी पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डकैती होने का मामला सैफनी चौकी क्षेत्र के गांव मंझराघाट का है। यहां का रहने वाला भूरा पुत्र केवल सिंह गांव में रहकर खेता किसानी का कार्य करता है।मकान मालिक सोमवार रात अपनी पत्नी चंद्रवती और पुत्री शांति के घर में सो रहा था। किसान का बेटा और पुत्र वधू मकान से कुछ ही दूरी पर बने अन्य दूसरे मकान में सोये हुऐे थे।बताया गया कि रात करीब ड़ेढ बजे के समय सात आठ नकाबपोश बदमाश उसके मकान में घुस आए।बदमाशों ने सबसे पहले गृहस्वामी और उसकी पत्नी , पुत्री को असलहों के बल पर डरा धमकाकर कमरे में बैठा लिया। मकान में सामान की खोजबीन करने लगे। वहीं बताया गया है कि गृहस्वामी की पुत्री शांति कुछ ही दिनों पूर्व मंझराघाट अपने मायके आई हुई थी। जहां बदमाशों ने गृहस्वामी की पुत्री के कानों और नाक में पहन रही सोने के जेवरात छीन लिए। उसके बाद बदमाश बदमाश परिवार के लोगों को धमकाते हुऐ अन्य सामान के बारे में पूछताछ करने लगे।मकान में सामान नही मिल पाने के चलते पुत्री के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पुत्री शांति और पुत्र अनुराज के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। गृहस्वामी की पुत्री के साथ मारपीट करने के बाद सभी बदमाश जान से मारने की धमकी देते हऐ जंगल की ओर फरार हो गए। मकान स्वामी के मुताबिक बताया गया कि बदमाश उसकी पुत्री से सोने के कुड़ल, लौंग व पायल आदि करीब चालीस हजार रुपये का सामान समेट ले गए।वहीं बदमाश फरार होने के बाद गृहस्वामी ने गांव में शोर मचाना शुरु कर दिया। जहां गांव में शोर शराबे की आवाज सुनकर कुछ ही देर में पीड़ित के मकान पर ग्रामीणों का तांता लगना शुरु हो गया।इस मामले की जानकारी सैफनी चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें