फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र में नकब लगाकर घर से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। शनिवार रात को चोर नकब लगाकर दो लाख का माल समेट कर ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना क्षेत्र के गांव कुंदनपुर लालपुर पट्टी निवासी ओमप्रकाश ने लगभग दो माह पहले अपनी बेटियों की शादी की थी। दोनो बेटियां अपनी बीमार मां को देखने के लिए अपने मायके आई हुई थीं। सभी लोग घर के बाहर सोये हुए थे।ओमप्रकाश के अनुसार शनिवार रात में किसी समय चोर घर के पीछे जंगल की और से दीवार काटकर घर में दाखिल होकर बेटियों के सोने चांदी के जेवरात और 15 हजार की नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये का माल समेटकर ले गए। रात में किसी समय जब ओमप्रकाश घर के अंदर गया तब वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। इस मामले की जानकारी डायल 100 को दी। बाद में पटवाई पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें