धमोरा। पुलिस ने कार में तीन गोवंशीय पशु ले जाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की सुबह 100 डायल को सूचना मिली थी कि बरेली की ओर से रामपुर की तरफ कुछ लोग एक कार में गोवंशीय पशुओं को लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी बरेली की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार चालक ने स्पीड बढ़ा दी और इस दौरान कार ने कई बार पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। घिरता देखकर कार लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उनको पकड़ लिया और कार समेत थाने ले आई। कार में तीन गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवकों ने पूछताछ में जानकारी दी है कि ये शाहजहांपुर से गोवंशीय पशु रामपुर ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम आरिफ और इस्तेहाक है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गोवंशीय पशुओं को गौशाला भेजा गया है।