रामपुर। मिलक क्षेत्र के मुहल्ला बशीरनगर निवासी एक महिला ने एसपी से शिकायत की है कि उसके पड़ोसी उससे रंजिश रखते हैं। तीन दिन पहले वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। साथ ही धमकाया। उसने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। उसने इस ममले में कार्रवाई की मांग की है।