रामपुर। प्रेमी भले ही शादी करने का वादा करके मुकर गया है, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच झूल रही उसकी प्रेमिका अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करानी चाहती है। जिला अस्पताल में वह पुलिस कर्मियों के सामने यह कहती रही कि साब, मुझे मुकदमा नहीं कराना है, आप तो बस मेरी उससे शादी करा दो। उससे मैं बहुत प्यार करती हूं, पता नहीं क्यों वह नाराज हो गया है। मैं उससे ही शादी करना चाहती हूं। पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।