फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में सीज खड़े वाहनों से डीजल समेत अन्य उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। मानपुर चेकपोस्ट पर खड़े सीज वाहनों से डीजल समेत अन्य उपकरण चोरी होने पर वाहन संचालकों में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। रेत से भरे तमाम ओवरलोड ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रालियां पुलिस ने पकड़कर सीज की हैं । उन्हें मानपुर के बिजली उपकेंद्र तिराहे पर खड़ा कर दिया है। पुलिस ने इन वाहनों की सुरक्षा के लिया यहां दो युवकों को तैनात किया है। आरोप है कि ये युवक सीज खड़े वाहनों की निगरानी कम और खनन के वाहनों से अवैध वसूली करते रहते हैं। डंपर चालक सतीश कुमार ने बताया कि उसका डंपर पंद्रह दिन पूर्व अवैध खनन में सीज कर मानपुर तिराहे पर खड़ा कर दिया था। शनिवार को रामपुर न्यायालय से डंपर रिलीज कराया तो डंपर से चार सौ लीटर डीजल गायब था। डंपर केबिन से कई उपकरण चोरी थे। शीशे भी टूटे थे। शुक्रवार की रात खड़े वाहनों से चोरी हुए डीजल समेत अन्य उपकरणों को लेकर वाहन चालकों में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। वाहन संचालकों का कहना है कि पुलिस ने जो युवक वाहनों की सुरक्षा के लिए तैनात किए हैं वह युवक वाहनों की सुरक्षा कम और रेत के वाहनों से अवैध वसूली करते रहते हैं। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह ने सीज खड़े वाहनों से डीजल समेत अन्य उपकरण चोरी के मामले पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें