दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला
रामपुर। दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का आरोप है कि उसका विवाह काशीपुर निवासी प्रदीप कुमार से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने देवरों पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।