फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में फरार चल रहे आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जानलेवा हमले में काफी समय से फरार चल रहे आरोपियों के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।अब भी कोर्ट में हाजिर नही होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी महफूज का पास के ही रहने वाले सैफी और उनके साथियों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी के चलते आरोपियों ने कुछ माह पहले पीड़ित पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उसके बाद पुुलिस सभी को लगातार तलाश रही थी। लेकिन उसके बाद भी पुलिस इनको गिरफ्तार नही कर सकी। बाद में इस मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करके कुर्की की कार्रवाई करने की बात कही थी। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। उसके बाद भी आरोपी अब कोर्ट में पेश नही हुए,तो पुलिस अब उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी। एसओ नरेद्र कुमार त्यागी ने बताया सभी आरोपियों के घर पर कुुर्की केे चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें