फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंज क्षेत्र से पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

रामपुर। गंज क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात को छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। बुधवार को परिजन एकत्र होकर एसपी आवास पर पहुंच गए जहां युवक को गलत तरह से ले जाने की शिकायत की है। जिले भर में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं हो रही है। एसपी के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए जा रहे है। उसी के तहत मंगलवार रात को पुलिस ने गंज क्षेत्र में छापा मारकर दो युवकों को पुलिस उठाकर अपने साथ ले आई। सुबह के समय कुछ महिलाएं एकत्र होकर एसपी आवास पर पहुंच गई।जहां उन लोगों का आरोप था कि एक नीली जीप में सवार कुछ पुलिस वाले पास के ही दो युवकों को अपने साथ जीप में बैठाकर ले आई थी। उसमें एक युवक निर्दोष है। इस बारे में कहने पर भी पुलिस ने एक नही सुनी। एसपी से शिकायत करने की बात कह रही थी। वही दूसरी ओर गंज इंस्पेक्टर विद्युत गोयल का कहना है कि इस मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें