फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट बेचने में अनियमितता, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रेल टिकट बेचने में अनियमितता के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेनों सफर करने वाले यात्रियों को टिकट लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जिसको लेकर यात्रियों ने कई बार रेलवे के उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर टिकट की व्यवस्था करने की बात कही थी। उसके बाद रेलवे की ओर से कुछ निजी लोगों को टेंडर के द्वारा उनको एक रुपये कमीशन पर टिकट बेचने के आदेश दिए गए थे। लेकिन कुछ लोग इसका गलत तरह से प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

स्वार थाना क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी विनेश ने भी रेलवे टिकट का ठेका ले रखा था। लेकिन वह रेलवे की आईडी का प्रयोग नहीं करके वह अपनी निजी आईडी से लोगों को रेलवे की टिकट देकर ज्यादा पैसे कमा रहा था। आरपीएफ शुक्रवार को स्वार पहुंचकर उस दुकान पर छापा मारकर वहां से विनेश को ले आई थी। जहां जांच के दौरान पता चला कि वह ज्यादा पैसे कमाने के लिए अपनी निजी आईडी का प्रयोग कर रहा है। उसके बाद पुलिस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। शनिवार को उसको कोर्ट में पेश किया। जहां बाद में वह जेल चला ग या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें