फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी से अपहृत किशोरी बेहोशी की हालत में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलकखानम (रामपुर)। बिलारी से अपहृत युवती मिलकखानम के हाशमी नगर गांव के खेतों में बेहोशी की हालत में मिली है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है और बिलारी पुलिस को जानकारी दे दी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में बिलारी में रिपोर्ट दर्ज है, कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। पुलिस के मुताबिक बेहोशी की हालत में मिली किशोरी बिलारी क्षेत्र की रहने वाली है। उसका 14 मार्च को किसी ने अपहरण कर लिया था। मंगलवार सुबह ग्रामीण जब खेतों में जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते के बराबर एक युवती पडी मिली। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को अस्पताल मे भर्ती करवाया। होश आने पर युवती ने बताया कि वह बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है पुलिस जब युवती के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया की वह 14 मार्च से लापता है और बिलारी थाने मे अपहरण का मुकदमा दर्ज है। बेहोश होने की वजह से युवती पुलिस को अभी तक यह नहीं बता पाई है कि उसका अपहरण किसने किया था और वह इतने दिनों तक कहां थी। पुलिस का कहना है कि युवती के पूरी तरह से ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिये भेज दिया एसओ सुभाष मावी ने बताया की युवती को मेडिकल के लिये भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बिलारी मे मुकदमा दर्ज है इसलिए यहां कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें