रामपुर।कोसी नदी से अवैध खनन करने के मामले में नहर विभाग के पर्यवेक्षक ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिले भर में खनन का कारोबार तेजी के साथ चल रहा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला बिल्कुल तैयार नहीं था। डीएम के आदेश को नीचे के अधिकारी हवा में उड़ा रहे थे। डीएम ने खुद खनन पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार की रात को अपनी टीम के साथ कोसी नदी के घाटमपुर पर छापेमारी की थी।इसके बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया था। इस दौरान इस खनन के मामले में कोतवाली थाने में 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। बाद में कोसी नदी के रकवा नापने के भी सख्त आदेश दिए थे।उसी के चलते नहर विभाग के नहर पर्यवेक्षक ने अपनी टीम के साथ नदी का निरीक्षण किया था जहां इस मामले में बाद में उन्होने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।