पटवाई (रामपुर)।मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आ रही महिला की बाइक से फ़िसलकर नीचे गिर जाने से मौत हो गई।मौत से घर में कोहराम मच गया।परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। मंगलवार रात मुरादाबाद के थाना बिलारी के सहसपुर निवासी कमलेश कुमार की पत्नी मुन्नी देवी (38) अपने बेटे सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर अपने मौसेरे भाई की शादी में जा रही थी। पटवाई थाना क्षेत्र के पुरानी मतवाली के मोड़ पर बाइक से अचानक मुन्नी देवी फिसलकर नीचे गिर पड़ी। बेटे सुनील ने आगे जाकर अपनी बाइक रोकी और वापस अपनी मां के पास पहुंचा।नीचे गिर जाने के कारण मुन्नी देवी के सिर में काफी चोट आई और काफी खून बह रहा था। बाद में सुनील ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी गई और एंबुलेंस को फोन कर घायल को रामपुर लेकर पहुचे जहां पर चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर शादी की तैयारी में लगे लोग भी जिला अस्पताल पहुच गए। बाद में परिजन अपनी मर्जी से बिना किसी कार्रवाई के मुन्नी देवी का शव सहसपुर ले गए।