फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोट (रामपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की जलकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव निवासी पूरन सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व केमरी कस्बा निवासी महावीर सिंह की पुत्री काजल (20) से हुई थी। दोनों की एक डेढ़ वर्ष की पुत्री दीपाली भी है। पूरन सिंह ने बताया कि बताया कि मंगलवार शाम को उसका पुत्र घर पर नहीं था। काजल अपने कमरे में थी। इसी दौरान उसके कमरे चीख पुकार की आवाज और धुआं आने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी पुत्रवधू गंभीर रूप से झुलस चुकी थी तथा बिस्तर में आग लगी थी। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर महिला के मायके से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व मृतका का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें