रामपुर। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा गांव निवासी रफी का पास के ही रहने वाले बरकत और उसके परिजनों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिशन आरोपी गुरुवार को मौका पाकर रफी के घर में घुस गए और मारपीट की। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर अजीमनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।