फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता सहित दो की हत्या करने वाला सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। सपा नेता सहित दो की हत्या करने के मामले में पुलिस ने करीब चार माह के बाद सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव निवासी सपा नेता पर्वत सिंह यादव और होमगार्ड उमराव सिंह की एक मई की रात को रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया था। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पर्वत सिंह यादव के चाचा हेतराम की तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में दीनपुर गांव निवासी राम सिंह के बेटे सुरेश, सुरेंद्र, एवरन, गोविंद और सोमेश के साथ-साथ इसी गांव के अशर्फी के बेटे विमल, कैलाश उर्फ कलुआ और को नामजद किया था। इस मामले में पुलिस सुरेश, सुरेंद्र ,त्रिमल, एवरन, कैलाश और गोविंद को पहले ही जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों अभी फरार बताए गए है। शनिवार की रात को शहजादनगर पुलिस ने शंकरपुर गांव से ट्विंकल उर्फ योगेश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया था, लेकिन बाद मेें पुलिस ने शांत कराया था। शहजादनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले के एक आरोपी ट्विंकल को गिरफ्तार कर लिया। दोहरे हत्याकांड की जांच बरेली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें