फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की वेबसाइट हैक,रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर पालिका की वेबसाइट हैक करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रामपुर। रामपुर नगर पालिका परिषद की वेबसाइट को हैक करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पालिका के प्रभारी ईओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम करते हुए जांच शुरू की है। पुलिस की नजर फिलहाल साइबर क्राइम से जुड़े लोगों पर टिक गई है। रामपुर नगर पालिका परिषद की वेबसाइट को हैक कर लिया था। हैकर्स ने वेबसाइट के होम पेज पर अपना पेज डाला था। हैकर्स ने खुद को नबील अहमद बताते हुए खुद को कश्मीर का रहने वाला बताया था कहा था कि वह मुस्लिम है। पेज पर लिखा था गो इंडिया गो बैक, वी वांट फ्रीडम। उसने फेसबुक पर खुद को फालो करने के लिए भी लिखा था। इस पेज को देखते ही नगर पालिका से जुड़े अफसरों व कर्मियों में खलबली मच गई थी। आनन-फानन में पालिका ने इस मामले की सूचना तकनीकी टीम को दी थी। तकनीकी टीम पालिका की वेबसाइट को चेक करने में लगी रही, देर रात वेबसाइट को दुरुस्त कर लेने का दावा भी किया गया, लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद देर रात प्रभारी ईओ गणेश प्रसाद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल साइबर क्राइम करने वालों पर टिक गई है। वेबसाइट पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें