फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटिक संचालिका से लूट में पुलिस को मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुटिक संचालिका से लूट में पुलिस को मिले सुराग
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुटिक संचालिका के साथ हुई दिनदहाड़े लूट में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहसिने आजम कालोनी निवासी तारीख अली की पत्नी साविया खान की शाहबाद गेट के निकट पहनावा के नाम से बुटीक शॉप है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे एक्टिवा पर सवार एक नकाबापेश बदमाश ने तमंचे के बल पर उनसे सोने के जेवर, हीरे की अंगूूठी और पांच हजार रुपये लूट लिए थे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें