रामपुर। दहेज की मांग पूरी नही होने पर सुसराल वालों ने उसको घर से निकाल दिया।महिला ने पति पर कुकर्म और रिश्तेदार पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला विवाह का कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूूरी नही होने पर ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। एक दिन उसको घर से निकाल दिया। उसके बाद वह मायके आ गई। जहां उसने सारा मामला बताया। बाद महिला को परिवार के लोग उसको थाने ले गए जहां उसने पति सहित तीन के खिलाफ तहरीर दे दी।इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।