फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। गुरुवार को जंगल से घास छीलने गई मासूूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की आठ साल की गुरुवार शाम को जंगल से घास छीलने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना स्थल से फ़रार हो गया था।जब पीड़िता की बहन मौके पर पहुंची तब वहां के मंजर को देखकर दंग रह गई थी। बाद में बच्ची को उपचार व मेडिकल के लिए रामपुर भेज दिया था। तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने उसके ढोलसर तिराहे से गिरफ़्तार कर लिया था।शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें