रामपुर।गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी वसीम किसी काम से सराफा बाजार गए थे। इस दौरान उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अहमदउल्ला खां को मंडी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए रुपये भी बरामद कर लिए हैं।