रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में एक युवक का शव कूड़े के ढेर के पास मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवक के शव को देखने को लेकर आसपास काफी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि यह युवक स्वार रोड पर घूमता रहता था। हो सकता है बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।