फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु के मांस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोट (रामपुर)। पुलिस ने गोवंशीय पशु के मांस और पशु वध के औजार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत चालान कर दिया है। गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के पतपुरी गांव के ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी थी, कि गांव के जंगल में अवैध रुप से गोवंशीय पशु का वध कर मांस बेचा जा रहा है।सूचना पर थाना पुलिस एक्टिव हो गई और घेराबंदी कर हसनपुर पदपुरी चौराहे के पास से मिलकखानम थाना क्षेत्र के महुनागर गांव निवासी शब्बू को गोमांस बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 40 किलो गोवंशीय पशु का मांस, पशु वध के औजार और तराजू भी बरामद किया है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गोवंशीय पशु का मांस बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें