हाईवे किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
रामपुर।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे बाग में एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली। उसे रस्सी का फंदा बनाकर लटकाया गया था। पु लिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। हालांकि शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस से संपर्क साधा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे आश्रम पद्धति इंटर कालेज के बराबर स्थित बाग में शीशम के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई ग्रामीणों ने देखी,जिस पर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ से शव को उतारा और फिर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की,लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक की उम्र करीब 24-25 वर्ष के बीच बताई गई है। उसके पास से शिनाख्त के लिए कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस घटना को फिलहाल आत्महत्या मानकर चल रही है,लेकिन हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक की लाश शीशम के पेड़ से लटकी मिली थी। पेड़ पर लाश मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश हो रही है कि उसकी मौत के पीछे क्या वजह है।