फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने व्यक्ति से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

विकास खंड ननखड़ी की करांगला पंचायत के परस राम ने पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह मेहता, शेर सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला कुछ दिन पहले का है। मामला उस समय पेश आया जब बीडीओ ननखड़ी ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच के लिए टीम मौके पर भेजी। मौके पर काम न मिलने से तिलमिलाय ज्ञान सिंह मेहता और शेर सिंह ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

परस राम ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया। कहा कि भविष्य में उसे जान का खतरा है। रामपुर थाने में दर्ज शिकायत में परस राम पुत्र याली राम, निवासी कुंठ ने कहा कि बीडीओ कार्यालय ननखड़ी से जांच टीम पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह मेहता के कार्यकाल में बने पानी के टैंक की जांच करने कुंठ निवासी शेर सिंह के घर पहुंची थी। इस दौरान प्रधान मोहन लाल, फकीर चंद, ईश्वर दास, सुषमा देवी, बाला राम, शेर सिंह, सुनू देवी, सचिव तारा चंद, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह मेहता, खंड कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट, उप निरीक्षक और जेई शामिल थे। जब उन्होंने जांच टीम को बताया कि यहां पर कोई पानी का टैंक नहीं बना है। इसके बाद शेर सिंह और ज्ञान सिंह मेहता ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे चोटें आई और मोहन लाल और सुषमा देवी ने उसे उनसे छुड़वाया। इतना ही नहीं ज्ञान सिंह मेहता ने इस दौरान परस राम को जातिसूचक अपशब्द भी कहे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परस राम और पंचायत प्रधान मोहन लाल के साथ रामपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा एससी और एसटी एक्ट के तहत धारा 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल में गलत तरीके से पंचायत राशि का गबन किया और फर्जी मस्टर-रोल बनाया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने की। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें