रामपुर। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सांई बिहार निवासी गजेंद्र सिंह का आरोप है कि उनका पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। गुुरुवार को उनका भाई घर में ही खुली दुकान पर बैैठा था। इस दौरान पास के ही रहने वाले कुछ लोग उसके घर में घुस गए जहां उन लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस भी आ गई। दोनों भाइयों को मेडिकल कराया। इस मामले में तहरीर दे दी है।