शाहबाद (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बलराम के घर में घुसकर उसके बेटे रोहन को पीट डाला और पीटने वाले लोग रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे जाने से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बलराम अपने बेटा रोहन को साथ लेकर शाहबाद कोतवाली पहुंचा। जहां उसने पुलिस को तहरीर देकर घर में घुसकर बेटे को पीटने वाले कासमनगला गांव के पूर्व प्रधान चंद्रकेश, उसके भाई धीरेंद्र उर्फ नन्हे, राजेश, जीवन सिंह सहित चार के खिलाफ मारपीट करने व जान से मार डालने की धमकी देने की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।