रामपुर। रास्ते में रोक कर भाई के सामने बहन से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर दो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का आरोप है कि उसका दूसरे मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। युवक अपनी बहन के साथ बाइक से कही जा रहा कि आरोपी लोगों ने उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रोक कर उसकी बहन से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर भाई को पीट दिया जिसके बाद वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में वह लोग थाने पहुंच गए। जहां सारा वाक्या बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।