फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पायल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी ताहिर को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया था। बुधवार को पुुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए उसकी रिमांड की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था लेकिन उसके बाद दोनों लोग आपस में बात किया करते थे। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया था लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी किनारे से बरामद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड के पांच आरोपियो को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। सोमवार रात को बरेली एसटीएफ ने ताहिर को गिरफ्तार कर गंज पुलिस के हवाले कर दिया था। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस ने ताहिर की रिमांड की अनुमति के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया गया है। ताकि उससे पूछताछ की जा सके। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि ताहिर की रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाकर अनुमति मांगी गई है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके। साथ ही इस मामले में जेल में बंद दानिश, निसार और ताहिर को अलग अलग बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें