रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज कर दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के कटरा जलालुउद्दीन निवासी फरहा इकराम का आरोप है कि वह छह जनवरी की सुुबह को किसी काम से कार टैक्सी स्टैंड रोड पर काम से आई थीं। इस दौरान अचानक से सामने से आई दूसरी कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में महिला थाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सज्जाद और रिजवान सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।