फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक विहार में फंदे पर झूलती मिली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मामला क्षेत्र के ज्वाला नगर स्थित अशोक विहार कालोनी का है। कालोनी निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी श्रीराम की 27 साल की बेटी बबीता बृहस्पतिवार की देर रात अपने कमरे में लटके हुए मिली। बबीता के पास रात के वक्त रिश्तेदार का फोन आया था, लेकिन जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो रिश्तेदार ने बबीता के पिता को फोन किया और स्थिति बताई। परिवार के लोग जब रात में ही कमरे में गए तो कमरे में बबीता फंदे पर लटकी हुई थी। बेटी को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाद में शव को कब्जे मे ले लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवती की शादी तय हो चुकी थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें