मसवासी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी पुलिस ने क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच हजार लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी अवधेश राम के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर अजय सिंह, डीपी तिवारी, प्रवीण कुमार ने भगवंत नगर के पीलाखार नदी क्षेत्र में संघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को इस दौरान दो चढ़ी भट्टी और पांच हजार लीटर लाहन मौके पर मिला। आबकारी पुलिस ने दोनों भट्ठियों और लाहन को नष्ट कर दिया। इसके बाद आवकारी पुलिस ने मसवासी के मोहल्ला चाउपुरा में दबिश देकर पच्चीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया दोनों लोगो को आबकारी पुलिस अपने साथ जिला मुख्यालय ले गई। आबकारी इंसपेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कच्ची शराब में गिरफ्तार दोनों लोगो के खिलाफ आबकारी अधियनियम के तहत कार्रवाई की गई है।