फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पट्टे से आवास दिलाने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पट्टे से आवास दिलाने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

रामपुर।
खुद को डूडा कर्मी बताकर आसरा आवास के फर्जी पट्टे से लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगर निवासी रिजवान नामक युवक ने बुधवार को पीओ डूडा आदित्य कुमार से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि पहाड़ी गेट निवासी एक युवक खुद को डूडा कर्मी बताते हुए उनके एक रिश्तेदार से आसरा आवास के एवज में 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इसके लिए फर्जीवाड़ा कर रहे आरोपी युवक ने बकायदा एक फर्जी पट्टा भी उसे दिया है। फोटोकॉपी पेपर पर पट्टे की दो प्रति आरोपी युवक ने रिजवान के रिश्तेदार को दीं। इनमें से एक पर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर भी थे जबकि दूसरी बिना हस्ताक्षर की थी। जिस पर पीओ डूडा ने पट्टे की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद जब फर्जीवाड़ा कर रहे युवक ने रिजवान से संपर्क किया और पंद्रह हजार रुपये लेकर विकास भवन बुला लिया। जिसकी सूचना रिजवान ने पीओ डूडा को भी दे दी। यहां से फर्जीवाड़ा कर रहे आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले सुपुर्द कर दिया गया था। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बिलाल बताया था। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस इंस्पेेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें