शाहबाद। करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव मंगोली निवासी सोमपाल का 14 साल का बेटा कंचन शाम के समय कबाड़ी की दुकान के आगे लगे फूल दीवार पर चढ़कर तोड़ रहा था। इस दौरान उसका हाथ 11 हजार की लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसके शोर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में उसे सीएचसी ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के परिवार में कोहराम गया।