फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर फरार, फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

निजी बस के नीचे आने से सोमवार सुबह 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्यामलता बुरी तरह कुचली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्यामलता की सांसें चल रही थीं। मदद करने के बजाय चालक-परिचालक फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मौके पर न तो कोई स्पीड ब्रेकर था और न ही ट्रैफिक लाइटें। यहां तक ट्रैफिक कर्मचारी भी तैनात नहीं था। पुलिस को सूचना दी पर एक घंटे तक कोई नहीं आया। ऐसे में लोगों का गुस्सा फूट गया और बस और साथ लगती गुमटी को आग लगा दी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर का कहना है कि गुमटी में पुलिस कर्मचारी मौजूद था। भीड़ को देखकर वह वहां से भाग गया था। उनके अनुसार चालक ने बताया कि उसे मालूम ही नहीं चला कि गाड़ी के टायर की चपेट में महिला आ गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला निरमंड के एक मिडल स्कूल में जलवाहक के पद पर सेवाएं दे रही थीं। सोमवार को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल ने हादसे पर शोक जताया और लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें