रामपुर। बाजार आई युुवती से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी।शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती रविवार रात को घर कुछ सामान लेने के लिए बाजार आई थी।इस दौरान घर वापस जाते समय पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उससे छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मोके पर एकत्र हो गए। बाइक सवार युवक युवती को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में वह घर पहुंच गई। जहां उसने परिवार के लोगों को सारा मामला बताया। बाद में वह लोग उसे थाने ले आए। जहां इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।