फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नेपाल से दिल्ली जा रही बस एवं ट्रक की भिड़ंत के बाद आगापुर बाईपास पर होने वाले सड़क हादसों को लेकर जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह बेहद गंभीर हैं। उन्होंने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह को आगापुर बाईपास पर दुखद सड़क हादसा हुआ। नेपाल से दिल्ली जा रही बस एवं ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पूरे हादसे की जानकारी ली। उन्होंने हादसे को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाईपास पर दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कोसी के पुल से लेकर शहजादनगर तक उपाय करने के निर्देश दिए, जिसमें रिफ्लेक्टर समेत तमाम बिंदुओं को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह हादसा बेहद दु:खद है। हमने इस संबंध में घायलों एवं मृतकों के परिजनों को सूचना पहुंचाने के साथ ही उनके उपचार के लिए बेहतर उपाए करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाईपास पर सुरक्षा के लिहाज से हरसंभव इंतजाम करने के लिए कहा है।

शासन को भेजी हादसे की रिपोर्ट
रामपुर। आगापुर बाईपास पर हुए हादसे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन को पूरी जानकारी दी गई है। यात्रियों के परिवारों को भी सूचना दे दी है। प्रशासन के स्तर पर कोशिश है कि नेपाल के नागरिकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। चिकित्सकों को भी घायलों का पूरा ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें