फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर खनन के भारी वाहनों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। मिलक खोद में खनन के ओवरलोड वाहन को ग्रामीणों ने रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक ट्रैक्टर ट्राली को आड़ा तिरछा खड़ा कर वाहन को रोक दिया। इसके बाद खनन धंधेबाजों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन के भारी वाहन गुजरने से यहां की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार रात खनन के ओवरलोड ट्रक पट्टी कलां से भूवरा मिलक खोद संपर्क मार्ग से होकर मुरादाबाद मार्ग के लिए जा रहे थे। भारी वाहनों के गुजरने से ग्रामीणों को रात में सोने में भी परेशानी हो रही थी। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बीच से होकर गुजर रहे संपर्क मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली को आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया। जिससे खनन के कई वाहन रुक गए। ट्रक चालकों ने इस मामले की सूचना खनन धंधेबाजों को दी। वह भी अपने वाहनों से मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से नोंकझोंक करने लगे। रात लगभग तीन बजे इस मामले को लेकर हंगामा होता रहा। ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। डॉयल 100 को भी सूचना दी गई। लेकिन डॉयल 100 भी मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर तक हंगामा होने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोला तब कहीं जाकर हंगामा शांत हो सका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में वीर सिंह, प्रेम पाल सिंह, हरकेश राजपाल, केशव प्रसाद आदि शामिल रहे। उधर चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें