फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते शुक्रवार को कुछ लोगों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के भाई के तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव बजावाला निवासी महमूद का पास के ही रहने भूरा से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को वह बाइक से किसी काम से शहर आ रहा था कि कोतवाली थाना क्षेत्र में बेनाजीर के पास आरोपियों ने उसको रोक कर गोली मार दी थी। इसके बाद वह बेहोश होकर वही पर गिर गया था। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। उसको जिला अस्पताल ले गए थे जहां हालत गंभीर होने पर उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने भूरा और उसके भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें