मसवासी। चौकी क्षेत्र के गावं धर्मपुर उत्तरी में एक धार्मिक स्थल के चंदे को लेकर कमेटी का एक युवक से विवाद हो गया। युवक इतना उत्तेजित हो गया कि उसने तलवार से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। कमेटी के तमाम लोगों ने रात में ही पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पक्ष को चौकी बुलाकर किसी तरह समझा बुझा कर मामला शांत किया।
शुक्रवार की शाम को कमेटी के मोहम्मद कलुआ ने गांव के ही एक युवक से इमाम के लिए चंदा मांग लिया। युवक ने चंदे देने से इनकार कर दिया। इस पर विवाद हो गया। उसने कमेटी सदस्य के साथ अभद्र व्यवहार किया। गांव के तमाम लोग शोरशराबा सुनकर एकत्र हो गए। इसी बीच युवक घर से तलवार निकाल लाया और मारने के लिए दौड़ा। लोगों ने तलवार सहित उसे मौके पर दबोच लिया। लेकिन युवक कई लोगों के बीच से तलवार लेकर घर से निकाल गया। रात में ही गांव के तमाम लोग पुलिस चौकी पहुंचे और घटना से अवगत कराया। हंगामा बढ़ने पर चौकी इंचार्ज ने आरोपी पक्ष के युवक और उसके भाइयों को पुलिस चौकी बुलवा लिया। कमेटी के सदस्य समेत अन्य लोगों से माफ़ी के बाद मामले को रफा दफा किया गया ।