मिलक चिकना बवाल का आखिरी आरोपी गिरफ्तार
रामपुर। तीन माह पहले हुए मिलक चिकना बवाल में पुुलिस ने आखिरी आरोपी को गिरफ्तार करके किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से वह जेल चला गया।
बताते चले कि सात मई को अजीतपुर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र यादव अपनी फोर्स के साथ मिलक चिकना में आरोपी लोगों को पकड़ने के लिए गई थी। कि इस दौरान गांव के रहने वाले राकेश और उसके साथियों ने मिलकर पुलिस पर पथराव के साथ सरकारी राईफल और वारलेंस लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन माह के सभी आरोपी को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया था। बचे एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को मालगोदाम तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र कम होने के कारण पुलिस ने उसको किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से वह किशोर समप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।