रामपुर। अंडर-16 अंतर्जनपदीय क्रिकेट लीग में बुधवार को संभल आरबी और अमरोहा बी टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें संभल आरबी ने 45 रन से जीत दर्ज की।
जौहर विवि के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए संभल आरबी की टीम 27 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सोहेल ने 23 और सुमित बनर्जी ने 19 रन का योगदान दिया। अमरोहा बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अदनान और तबरेज ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा बी की टीम 63 रन पर ही ढेर हो गई जिसमें सक्षम ने 23 और अदनान ने 14 रन बनाए। संभल आरबी की ओर से सुमित बनर्जी ने 3, रजनेश और आयुष ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथि जरीफ खान द्वारा सुमित बनर्जी को दिया गया। प्रतियोगिता संयोजक आलम खान ने बताया इन तीनों जिलों में की टीम में से 32 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिनका मैच मुरादाबाद में चयनित किए गए खिलाड़ियों की टीम से होगा। मैच में अंपायर सत्येंद्र सिंह और मोहम्मद अयूब रहे।