फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाला मारने से गाय की मौत, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद में खेत में घुस रही छुट्टा गाय पर किसान ने भाले से हमला कर दिया। उपचार के दौरान गाय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विहिप के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गो हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शुक्रवार देर रात क्षेत्र के बमनपुरी निवासी एक किसान अपने खेत के पास खड़ा हुआ था। तभी एक गाय ने खेत में घुसने का प्रयास किया तो उसने भाला मार दिया। गाय के घायल होने की सूचना पर शाहबाद से विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता और नगर उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। गाय का उपचार शुरू कराया, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार को गाय की मौत हो गई। इसके बाद विहिप के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किसान पर गो हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पशु चिकित्सक को मौके पर भेजकर पशु का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। कोतवाल करनपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें