फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा सीएचसी पर टीकाकरण कराने को लेकर परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/मिलक/शाहबाद/स्वार/मिलक/रामपुर। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार का पूरा जोर टीकाकरण पर है, लेकिन जिले में इसकी रफ्तार गति नहीं पकड़ रही है। स्थिति यह है कि पंजीकरण कराने के बाद भी टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को टांडा सीएचसी पर दोपहर तक टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया था। टांडा सीएचसी पर सुबह से ही टीकाकरण के लिए लाभार्थी पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन टीकाकरण दोपहर बाद तक नहीं हो सका। जिस कारण टीका लगवाने आगे लोगो को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आरके चंदेल ने बताया कि टीकाकरण की टीम क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा में करीब 30 लोगों को टीकाकरण करने के लिए गई हुई है। जिस कारण केंद्र पर दोपहर बाद तक टीकाकरण नहीं हो पाया। टांडा क्षेत्र में चार केंद्रों पर सोमवार को 38 लोगों को टीका लगाया। जिसमें सीएचसी पर दस लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें