रामपुर। कोरोना संक्रमित एक 32 साल के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं।
केमरी थाना क्षेत्र निवासी एक 32 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को 60 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें आरटी-पीसीआर जांच में 46, एंटीजन जांच में चार और निजी लैबों में हुई जांच में दस लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को 129 लोगों ने आइसोलेशन पूर्ण कर लिया है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 611 रह गई है।