फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सनातन धर्म रामलीला कमेटी का विवाद खत्म, कपिल बने अध्यक्ष

Wed, 21 Aug 2024 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। नगर में बीते 15 दिनों से चल रहा श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी का विवाद मंगलवार को विधायक शफीक अहमद अंसारी के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। वैभव सक्सेना के नेतृत्व वाली कमेटी के बजाए अब कपिल वाल्मीकि की अध्यक्षता में रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन कराया जाएगा। अजेंद्र राठौर को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

नगर की श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ने सबसे पहले बैठक कर वैभव सक्सेना को अध्यक्ष चुना गया था। उनके इस चयन का दूसरे गुट ने विरोध किया और तीन अगस्त को बैठक कर सर्वसम्मति से कपिल वाल्मीकि को अध्यक्ष चुना गया था। इस तरह से दो कमेटियां अस्तित्व में आ गईं और दोनों के पदाधिकारियों व सदस्य में जुबानी जंग शुरू हो गई थी। मंगलवार को यह मामला कुछ जिम्मेदार लोगों के माध्यम से स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के पास पहुंचा। विधायक ने दोनों पक्षों के लोगों को बुला लिया। दोनों पक्षों की सहमति से वैभव सक्सेना और कपिल वाल्मीकि के नामों की पर्चियां डाली गईं। जिसके नाम पर्ची निकले वो ही इस बार सनातन धर्म रामलीला कमेटी का अध्यक्ष रहेगा और उसके नेतृत्व में ही मंचन होगा। सभी लोगों की मौजूदगी में कपिल वाल्मीकि की पर्ची निकली। इस तरह कपिल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके बाद कोषाध्यक्ष अजेंद्र राठौर को बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधायक ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री महेंद्र सैनी, सूरज प्रकाश जोशी, अर्जुन शर्मा, शिव औतार सक्सेना मन्नू, जगदीश सरन गुप्ता, शंकर लाल राठौर, लक्ष्मीकांत सैनी, महेश सैनी, भावधस के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीपसिंह राही, सुनील वाल्मीकि, सर्वेश वाल्मीकि, सुमित और गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें